ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद् के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

0
ba9bed6b-10f4-4523-8093-b7fc64ad9a9c

विद्यार्थी परिषद् सह अलंकरण समारोह

 

आज दिनांक 25 अप्रैल 2024 दिन वृहस्पतिवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद् के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह के करकमलों से किया गया। इस समारोह में विद्यालय के हेड बॉय कृष कुमार कक्षा-बाहरवीं, हेड गर्ल पूजा भारती कक्षा-बारहवीं तथा स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर बॉय आदित्य राज सिंह, स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर गर्ल श्रुति रानी तथा सभी सदन के कप्तानों को विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने बैज तथा सैसे प्रदान कर सम्मानित किया। सभी सदनों के चयनित कप्तान, उपकप्तान, स्पोर्ट्स कप्तान, लिटरेरी कप्तान तथा कल्चरल सेक्रेेटरी को हाउस मोडरेटर एवं को-ऑर्डिनेटर के द्वारा भी बैज तथा सैसे प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के चारों सदनों के लिए कप्तान, उपकप्तान, स्पोर्ट्स कप्तान तथा लिटरेरी कप्तान का चयन किया गया, जो इस प्रकार हैं:-
क्रम. पद बायरन हाउस क्रम. इलियट हाउस
1. कप्तान अभिलक्ष्य सिंह (ग्यारहवीं) 1. आदित्य सिंह (नवीं)
2. उपकप्तान रहमत फातमा (नवीं) 2. आकृति जॉय्स (नवीं)
3. स्पोर्ट्स कप्तान (बॉय) शिवम चौधरी (दसवीं) 3. मनीष उरांव (दसवीं)
4. स्पोर्ट्स कप्तान (गर्ल) श्वाति शर्मा (नवीं) 4. एंजल गुप्ता (बारहवीं)
5. लिटरेरी कप्तान श्रेया कुमारी (नवीं) 5. प्रिया (बारहवीं)
6. कल्चरल सेक्रेेटरी तनु सिंह (बारहवीं) 6. जिया तिवारी (बारहवीं)

क्रम. पद कीट्स हाउस क्रम. शेक्सपीयर हाउस
1. कप्तान अंकित कुमार (नवीं) 1. निशान्त (नवीं)
2. उपकप्तान आस्था शर्मा (दसवीं) 2. अंजली कुमारी (नवीं)
3. स्पोर्ट्स कप्तान (बॉय) पंचम कुमार सिंह (नवीं) 3. अभिनव मेहता (दसवीं)
4. स्पोर्ट्स कप्तान (गर्ल) जिया चन्द्रा (नवीं) 4. रुशदा अलम (दसवीं)
5. लिटरेरी कप्तान अंतरा गुप्ता (नवीं) 5. श्रेया कुमारी (दसवीं)
6. कल्चरल सेक्रेटरी कनिका गायकवाड (दसवीं) 6. प्राची रंजन (दसवीं)

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने पदधारकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने कार्य को सुचारू रूप से करने का शपथ ग्रहण करवाया। प्राचार्य ने कहा कि ‘‘बच्चों को जिम्मेदारी देने से उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। नेतृत्व विकास के साथ ही समयबद्धता, सकारात्मकता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, तथा विनम्रता जैसे गुणों का भी विकास विद्यार्थियों में होता है। यह जिम्मेदारी उनके निजी हित के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विद्यालय, समाज तथा देश के लिए लाभकारी होता है। ‘‘अंत में उन्हांेने सभी पदधारक विद्यार्थियों से स्कूल के नाम एवं उसकी गरिमा को ऊँचा बनाएँ रखने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षिकाएँ अनिता कुमारी, लिली मार्गारेट, नीलम सरोज तिर्की तथा शिक्षक नीलकान्त चौहान की भूमिका मुख्य रही। इस अवसर पर मंच संचालन शिक्षिका शिवांगी आनन्द एवं मीनू सिंह ने किया।
शिक्षक भरत लाल वर्मा, शिक्षिका ज्योति सिंह, मधुमिता बोरल तथा अनिता यादव को शत-प्रतिशत उपस्थिति के कारण प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व मैडल द्वारा सम्मानित किए गए। पश्चात् आरव कुमार कक्षा प्रथम, अदिति कुमारी एवं अश्विनी अग्रवाल कक्षा द्वितीय, स्वधा प्रियल, गुलनाज़ नाज़रिन कक्षा तृतीय, दीपक अनमोल, अमन राज, शुभम यादव कक्षा चतुर्थ, गुनगुन सिंह, प्रत्युष दुबे, साक्षी सिंह कक्षा पंचम्, रितिक कुमार एवं सूरज कुमार सप्तम् कक्षा के विद्यार्थियों को भी शत-प्रतिशत उपस्थिति के कारण प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया।
अन्त में शिक्षिका शिल्पी कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *