बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया रेड कलर डे

0
ae5905ca-0bf0-4fd7-ac16-827aab143602

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया रेड कलर डे
इस तरह के आयोजन से बच्चे मस्ती के साथ षिक्षा को ग्रहण कर पाते हैं
-प्राचार्या
बचपन प्ले स्कूल अ यूनिट ऑफ ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल में बच्चों को रंगों के महत्व से परिचित कराने के उद्देष्य से कक्षा पी0जी0 के बच्चों के लिए रेड कलर डे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने लाल रंग की पहचान की और जीवन में उसके महत्व को जाना।
इस विषेष दिन को खास बनाने के लिए कक्षाओं को रेड कलर के गुब्बारों रिबन, बॉल, तितली, सेब, टमाटर, गाजर, स्ट्रॉबेरी, फ्रॉक, की आकृति से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने घर से लाल रंग की वस्तुएँ अपने टिफिन में लेकर आए। साथ ही साथ बच्चे व षिक्षिका भी लाल ड्रेस में थी।
इस दौरान षिक्षिकाओं ने बच्चों को बहुत सारी रेड कलर की वस्तुएँ, रेड कलर से संबंधित कविता तथा गीत को पाठ करवाया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस का भी आयोजन था। जिसमें अरनव, रिषन्या, अथर्व, आरूष आनंद (सेब), श्वेतज (कार), रूद्र, श्रव्या, चार्वी, मो0 अनस (स्ट्रॉबेरी), प्रथम (टमाटर), प्रीषा (लाल मिर्च) ने बनकर खूब मजा किया। फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में पी0जी0 की छोटी बच्ची शरण्या पांडेय आर्कषण का मुख्य केंद्र थी। जिसने रेड कलर में रक्तदान का संदेष दिया। बच्चों ने कक्षा में रेड एप्पल भी बनाया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने “रेड कलर – रेड कलर“ गाने की धुन पर नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में धमाल मचा दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या नीरजा ने कहा कि बच्चों में रंगों की पहचान के लिए नियमित षिक्षा के अलावा रेड डे, येलो डे, पिंक डे जैसे आयोजन उन्हें सीखने में मदद करते हैं। इस तरह के आयोजन से बच्चे मस्ती के साथ षिक्षा को ग्रहण कर पाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका पूजा झा, षिक्षिका अंजली सलूजा, ब्यूटी, शैलजा सेठ, श्वेता अग्रवाल, मनीमाला दत्ता, विकास गुप्ता एवं स्कूल के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *