हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बड़ा चौक हनुमान मंदिर में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
7990b0f5-85d0-489e-93b1-ec1c8e7d0b14

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बड़ा चौक हनुमान मंदिर में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगो ने खाया भंडारे का प्रसाद

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह :- श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गिरिडीह के विभिन्न मंदिरों में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के बड़ा चौक स्थित श्री रामजानकी महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के नारो से गूँजमान होता रहा। इस दौरान हनुमानजी की विशेष पूजा का आयोजन किया गया सुबह में रुद्राभिषेक के पाठ के साथ हनुमानजी का दूध से अभिषेक किया गया जिसके बाद हवन और आरती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *