मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आया ग्रिजली विद्यालय
मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
कोडरमा -लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोडरमा में आयोजित मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में जिले के 21 हाई स्कूल के 86 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र अमन वर्मा, रीत भदानी, अनुष्का भदानी, आयुष कुमार अपने शिक्षक दीपक पांडेय के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हुए और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज शामिल हुई । इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरुकता संबंधी मॉडल बनाया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्रों के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए भी निमंत्रण पत्र दिया गया और वोट करने की अपील की गयी। ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय सिंह, जीतेन्द्र चौधरी, बुद्ध देब नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, स्पोर्ट्स संयोजक सुनील कुमार साव सहित पुरे विद्यालय परिवार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
