पलामू के छतरपुर में आज दुर्गा वाहिनी के बहनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई : -विहिप पलामू

0
9c4d3d25-dff1-41ac-8495-616c88abd8c6

पलामू के छतरपुर में आज दुर्गा वाहिनी के बहनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई : -विहिप पलामू।

आज पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर प्रखंड मुख्यालय छतरपुर में विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के द्वारा महा अष्टमी के शुभ अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर एक भव्य शोभा यात्रा की आयोजन की गई।  इस शोभा यात्रा में बजरंग दल के बजरंगी भी शामिल रहे।  शोभा यात्रा की शुरुआत ठाकुरवाड़ी मंदिर से हुई,  और नगर के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण के बाद पुनः वहीं आ कर समाप्त की गई।  उसके पूर्व वहां एक संयुक्त बैठक की गई।  राम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन भी आज कई जगहों पर की गई।  शोभा यात्रा में जिला से भी प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

जिला प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह,   मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री पप्पू जी,  नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, मातृ शक्ति संरक्षक ऊमा शुक्ल,  बजरंग दल सह संयोजक सोनू सिंह,  मोनू गुप्ता,  और,  छतरपुर से अध्यक्ष उपेंद्र यादव, टन वर्मा, अंकित दास, बिट्टू जॉन, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमित ठाकुर, योगी वघेल, सुद्दू विश्वकर्मा, निकिता, लवली, नीतू गुप्ता, पूनम, प्रियंका, रानी, प्रियांशु, कृतिका, आंचल, सहित संकड़ो कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *