विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सदर अस्पताल में चलाया गया स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम

0
05fbb816-ed58-4291-a686-35db6da58435

विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सदर अस्पताल में चलाया गया स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम!

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला,ध्रुव चंद्र मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सचिव श्रीमती निर्मला बारला के मार्गदर्शन पर रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर सदर अस्पताल गुमला में एलएडीसी बुन्देश्वर गोप, जितेंद्र सिंह और पीएलवी तेतरू के द्वारा फ्री लीगल ऐड और स्वास्थ सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
जिसमें एलएडीसी श्री बुन्देश्वर गोप ने कहा कि सभी लोगो को अपने स्वास्थ के प्रति सजग रहना चाहिए, तथा सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शौच जाने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छे तरीक़े से धोना चहिये, भोजन करने के पहले भी अच्छे से अपने हाथ साबुन से धोना चाहिए जहां तक हो सके ,ताजा भोजन ही करना चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले कर ही कोई दवाई लेनी चाहिए ।बीमार होने पर झाड़ फूक के चकर मैं नहीं पड़ना चाहिए। असिस्टेंट एलएडीसी जितेंद्र सिंह ने कहा कि बीमार होने पर सरकारी हॉस्पिटल मे जाकर मुफ़्त इलाज करा सकते हैं।सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा के साथ मुफ्त में दवाई तथा सभी प्रकार के जांच उपलब्ध रहते हैं , गंभीर बीमारी पर बाहर के अस्पताल जाने हेतु मुफ्त में एंबुलेंस भी अस्पताल के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
बीमार पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए और अपने स्वास्थ के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि हम स्वस्थ रहेंगे तो सभी तरह के कार्य अच्छे ढंग से कर पाएंगे । अच्छा जीवन जी पाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *