24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ देव पूजन व गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

0
Untitled

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ देव पूजन व गायत्री महायज्ञ

बेरमो: अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन फुसरो में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ को लेकर देव पूजन व गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें 24 कुंड में 96 जोडियों ने एक साथ यज्ञ में आहूती दी। यहां शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सह मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सहायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, दीपक बघेल, शिवम भारद्वाज ने पूजन व यज्ञ कराया। वहीं रात्रि में संगीतमय प्रवचन के दौरान राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से युग निर्माण योजना के तहत व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र को ऊपर उठाने के लिए हम गुरूदेव का संदेश लेकर आप सभी के बीच पहुंचे हैं। कहा कि मां गायत्री की ध्यान साधना करने से दुष्प्रवृति को सदप्रवृति में बदला जा सकता है। यज्ञ में डाले जाने वाली आहूती मंत्र के प्रभाव से वातावरण शुद्ध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *