विधायक ने पलामू की बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

0
27d0871a-4b8c-479d-a103-86e1b09fecf2

विधायक ने पलामू की बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

 

हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने केंद्रीय विद्युत मंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि विगत दिनों आए आंधी- तूफान में झारखंड प्रदेश के पलामू प्रमंडल अंतर्गत सेंट्रल ग्रिड लहलहे-भगोडीह 220 केविए संचरण लाईन के चार टावर ध्वस्त हो जाने के कारण पलामू के कुछ भाग में विद्युत आपूर्ति की स्थिति चरमरा गई है। फलस्वरुप जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा है कि पलामू जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। पारा 42 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जनजीवन पर पड़ने वाले कुप्रभाव की सहज कल्पना की जा सकती है। विधायक ने झारखंड प्रदेश के पलामू प्रमंडल अंतर्गत सेंट्रल ग्रिड लहलहे- भगोडीह 220 केविए संचरण लाईन के सभी क्षतिग्रस्त टावर का युद्ध स्तर पर मरम्मति कराकर यथाशीघ्र निर्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आग्रह किया है। जब तक क्षतिग्रस्त टावर की मरम्मति नहीं हो जाती है, तब तक विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। जिससे इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *