बनाया बंधक, 5000 से ज्यादा भारतीय निशाने पर

0
Untitled

नई दिल्ली: इस देश में 5000 से अधिक भारतीयों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनसे गलत-गलत काम कराए जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिणपूर्व एशियाई देश कंबोडिया की। यहां 5,000 से अधिक भारतीय फंसे हुए हैं, जहां उन्हें कथित तौर पर उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इन लोगों से किसी और के साथ नहीं बल्कि भारतीयों के साथ ही ठगी कराई जा रही है। सरकार का अनुमान है कि धोखेबाजों ने पिछले छह महीनों में भारत में लोगों से कथित तौर पर कम से कम 500 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस महीने की शुरुआत में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) और अन्य सुरक्षा विशेषज्ञों के अधिकारियों के साथ बैठक की। द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा, “डेटा से पता चलता है कि पिछले छह महीनों में (कंबोडिया से होने वाली साइबर धोखाधड़ी से) भारत में 500 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।” केंद्रीय एजेंसियों की जांच से अब तक पता चला है कि एजेंटों ने लोगों को फंसाया और उन्हें डेटा एंट्री की नौकरियों के बहाने कंबोडिया भेजा। अब तक कंबोडिया में फंसे बेंगलुरु के तीन लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है।स्टीफन ने कहा, “हमें विभिन्न प्लेटफार्मों से ली गई महिलाओं की तस्वीरों के साथ नकली सोशल मीडिया अकाउंट बनाना था। लेकिन हमें बताया गया कि इन तस्वीरों को चुनते समय सावधानी बरतें।ताकि इससे कोई संदेह न हो। हमारे पास टारगेट थे और अगर हम उन्हें पूरा नहीं कर पाते, तो वे हमें खाना नहीं देते थे या हमें अपने कमरे में नहीं आने देते थे। आखिरकार, डेढ़ महीने के बाद, मैंने अपने परिवार से संपर्क किया और उन्होंने दूतावास से बात करने के लिए कुछ स्थानीय राजनेताओं की मदद ली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *