मेदिनीनगर में ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ की मासिक बैठक, संगठन विस्तार पर बनी सहमति
रविवार, 20 सितंबर 2026 को ‘ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ, झारखंड’ की मासिक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक हनुमान नगर (रोड नं० 2, पांकी रोड, मेदिनीनगर) स्थित शिक्षक श्री योगेन्द्र मेंहता के निजी आवास पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने की तथा इसका सफल संचालन प्रदेश महासचिव श्री श्यामदेव महतो द्वारा किया गया।
बैठक में पारित मुख्य प्रस्ताव एवं विचार-विमर्श:
1 ओबीसी कर्मचारियों पदाधिकारियों के सामयिक अधिकार व ज्वलंत मुद्दे: बैठक में ओबीसी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के अधिकारों, विभागीय ज्वलंत मुद्दों तथा उनकी सांगठनिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई,जिसमें श्री प्रनीत कुमार ठाकुर को चतरा में तदर्थ कमिटी गठन कराने का भार दिया गया।
2 व्यापक सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार: महासंघ को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने, सांगठनिक विस्तार करने और बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
3 पे-बैक टू सोसाइटी (Pay Back to Society) व भविष्य की कार्य योजना: समाज को वापस लौटाने के सिद्धांत के तहत संगठन को आर्थिक व वैचारिक रूप से मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीतियों पर सहमति बनी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रदेश महासचिव श्यामदेव महतो,संयोजक महेन्द्र प्रसाद,संयोजक रामानुज प्रसाद, संजय कुमार, मनोज कुमार मेहता सहित महासंघ के सैकड़ों सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्तावों पर अपने हस्ताक्षर किए।

