ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच को मिला एनजीओ डिजिटल अवार्ड 2024

0
5a61fc5f-352d-464f-9ffe-f21b193ebda3

ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच को मिला एनजीओ डिजिटल अवार्ड 2024

1एनजीओ. इन 1NGO.IN के द्वारा पलामू की प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संस्था ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच को ऑनलाइन गुगल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल अवार्ड 2024 से अलंकृत किया गया। 1एनजीओ. इन के द्वारा पूरे भारत से तीन संस्थाओं को चयन किया गया है ।प्रथम पुरस्कार आईआरडी विजयपुर और द्वितीय पुरस्कार ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच को दिया गया।इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं नगद पैंतालिस हजार रूपए शामिल हैं।
ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच वर्तमान में पलामू जिले में अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र में तीन केंद्रों के माध्यम से सैंकड़ों कुपोषित बच्चों को अमूल दूध,पारले जी बिस्कुट सहित उन्हें जूता,ड्रेस और राहत सामग्री भी दे रहा है।
ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच
लोहरदगा जिले में विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का कार्य भी कर रहा है।0-6वर्ष की उम्र के लावारिस बच्चों को उचित पालन पोषण किया जाता है।अगर, कोई परिवार इन बच्चों को गोद लेना चाहे, तो सरकार द्वारा निर्धारित उचित प्रक्रिया के माध्यम से यह संभव किया जाता है।
ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच द्वारा देवघर में एचआईवी एड्स से बचाव के लिए महिला यौनकर्मियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं।

 

1990 में अपने स्थापना काल से ही संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य,बाल कल्याण, महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है।मंच के सचिव मो. हशमत रब्बानी तीन देशों इथोपिया,जॉर्जिया और फिलिपींस जाकर टीबी नियंत्रण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।पूरी टीम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में असाधारण संकल्प,प्रतिबद्धता और समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाई है।संस्था को उल्लेखनीय योग्यदान के लिए अतीत में भी सरकारी,गैर-सरकारी,स्वयंसेवी स्तर पर पुरस्कार और सम्मान मिलते रहे हैं। पुरस्कार और सम्मान से पूरी टीम का हौसला बढ़ता है।पूरी टीम अपने को गौरवान्वित महसूस करती है।

उल्लेखनीय है कि जिंदल स्टील और पॉवर लिमिटेड ने ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसिद्धा सम्मान और एक लाख नगद दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *