भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- उनके झूठ के पुलिंदे का करेंगे पर्दाफाश

0
Untitled

नई दिल्ली, 19 मार्च अरविंद केजरीवाल के बार बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार हमलावर है। मंगलवार को भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को बार बार नजरअंदाज कर रहे हैं जबकि कोर्ट ने उनकी अर्जी कई बार खारिज की है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हजारों लोगों के विश्वास की हत्या की है और उस ‘हत्या’ के सबूत चारों तरफ फैले हुए हैं, जिसके कारण कानूनन उन्हें समन भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में नौ समन अरविंद केजरीवाल को दिए जा चुके हैं। मार्च तक एक भी समन का सम्मान किए बिना अरविंद केजरीवाल ने भारत की संवैधानिक धाराओं, संविधान द्वारा बनाई गई संरचनाओं का अपमानकरते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *