कामत गांव की महिला को मिलेगा इंसाफ:- विधायक

0
28e1d208-799f-45bd-9cc8-e0df89f92663

कामत गांव की महिला को मिलेगा इंसाफ: विधायक

आमसभा का आदर करें अधिकारी

फोटो: हुसैनाबाद स्थित विधायक आवास पर फरियाद लेकर पहुंची महिलाएं

 

हुसैनाबाद के कामत गांव की महिलाएं शुक्रवार को हुसैनाबाद स्थित विधायक कमलेश कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंचकर बाल विकास परियोजना हुसैनाबाद की मनमानी करने का आरोप लगाया है। संकुटी उरांव ने कहा कि 29 नवंबर 2023 को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा की गई थी। उसमे उनका ही चयन हुआ था। चयन पत्र मांगने पर बालविकास परियोजना हुसैनाबाद की पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने कहा कि चयन पत्र बाद में मिल जायेगा। चयन पत्र आज तक नहीं मिला। पुनः 12 मार्च को कामत गांव में बीडीओ प्रयवेक्षिक व अन्य पदाधिकारी आकर बोले की आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा करना है। आमसभा में काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। पुनः उन्हीं (शंकुती उरांव) का चयन हुआ। शकुंति उरांव का आरोप है कि अधिकारी जिसे चयन करना चाहते थे,उनका चयन नहीं होने पर वह गुस्से में आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गली गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि वह जिसे चाहेंगे उसी का चयन होगा। जिसे जहां जाना है जा सकते हैं। शकुंती उरांव ने विधायक से दूरभाष पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बीडीओ सह सीडीपीओ ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कराया है।

शकुंति को मिलेगा इंसाफ:विधायक

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की शकुंति उरांव को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने मामले की जांच का निर्देश डीएसडब्ल्यूओ को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभागों के अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है। बीडीओ एवं सीओ प्रखंडों में दलालों का जमावड़ा लगने लगा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है की जनता का काम समय पर करना सुनिश्चित करें। भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी बक्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने कामत के ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि उनके रहते उन्हें कोई दबा नहीं सकता है। हुसैनाबाद की किसी जनता का अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधायक कार्यालय में एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने महिलाओं की समस्या सुनी व विधायक से उनकी बात कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *