चतरा लोकसभा क्षेत्र से इस बार स्थानीय को मिले टिकट:-लाल सूरज
चतरा लोकसभा क्षेत्र से इस बार स्थानीय को मिले टिकट:
लाल सूरज*
सतबरवा (पलामू):चतरा लोकसभा सीट झारखंड का ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां से अब तक कोई भी स्थानीय नेता संसद नहीं पहुंच पाया है। यहां के लोगों ने हमेशा ही बाहरी नेता पर अपना भरोसा जताया है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवारों की मांग लगातार बढ़ रही है। जो राजनीतिक दल स्थानीय उम्मीदवार देगा उसका पलड़ा भारी हो सकता है। कुल मिलाकर इस बार इस लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली है। पिछले दो लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां से भाजपा ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है।
इसी बीच महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर सतबरवा के बोहिता शिव मंदिर चमरुआ पहाड़ पर मेला दुगोला कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता लाल सूरज ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।
