राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया एकदिवसीय धरना

0
ecfbee4b-d313-4533-85aa-56790480a5e0

मेदिनीनगर। आज भारतीय जनता पार्टी नगरमंडल ग्रामीणमंडल एवं पोलपोलमंडल के संयुक्त तत्वाधान में सदर प्रखंड मेदिनीनगर परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेदिनीनगर अध्यक्ष छोटू उर्फ अविनाश सिन्हा ने एवं संचालन राजू सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि 2024 प्रारंभ होते ही राज्य की भ्रष्ट महाठगबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है मा०पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के कई भ्रष्ट अधिकारी जमीन एवं खनन घोटाले में जेल पहुंच गए हैं और जैसे-जैसे घोटालो की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे भ्रष्ट मंत्रियों अधिकारियों-पदाधिकारी की नींद हराम होने लगी है। 5 लाख नौकरी देने का वादा कर सत्ता पर काबिज होने वाली हेम्मत सरकार ने सब्जबाग दिखाकर सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है। जेएसएससी परीक्षा में हुए कदाचार एवं पेपर लिक का मामला अत्यंत गंभीर एवं शर्मनाक है इससे झारखंड राज्य की बदनामी पूरे देश में हो रही है। वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था से लोग हैरान एवं परेशान है न महिलाएं सुरक्षित है न व्यवसायी सुरक्षित है न आमजन। राजनीतिक संरक्षण मिलने से अपराधी बेखौप-बेलगाम है। राज्य सरकार के कार्यकलाप से गरीब किसान महिला युवा सभी में हताशा है लोग समय का इंतजार कर रहे हैं इस निकम्मी,भ्रष्ट ठगबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गा जौहरी, प्रदीप सिंन्हा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, पोलपोल मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष छोटू सिंन्हा, गुड्डू खान, ओमप्रकाश पप्पू सहित कई नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया । धरना कार्यक्रम में अभिमन्यु तिवारी नंदलाल गुप्ता किशन मुखडिया सरवन गुप्ता संजय कुमार बृजेश गुप्ता शुभक तिवारी मनीष भीमानिया रिंकू रंजन निवेदन अग्रवाल इम्तियाज़ खान श्वेतांग गर्ग अनिमेष कुमार रीना किशोर सीटू गुप्ता मंजू गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *