मां गंगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना होगी पूरी :- मंत्री

0
9fc43a0c-df57-4fdf-805d-ccbad801e8e0

मां गंगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना होगी पूरी : मंत्री

बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में की गई गंगा आरती

टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

फोटो : गंगा आरती में शामिल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

गढ़वा : जिले में रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा पांच बड़ी योजनाओं के लोकार्पण के मौके पर संध्या में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जनता को समर्पित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में काशी विश्वनाथ से आए विद्वानों ने पूरे विधि विधान के साथ गंगा आरती की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री श्री ठाकुर ने गंगा आरती के लिए काशी विश्वनाथ से आए सभी विद्वान कलाकारों को सम्मानित किया। जबकि टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कलाकारों की प्रस्तुति से मौजूद सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
पद्मश्री मुकुंद नायक एवं उनकी टीम ने झारखंडी लोक संस्कृति की झलक एवं कत्थकली नृत्य प्रस्तुत की। इस दौरान कलाकारों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की झलक प्रस्तुत की। इसकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की दर्शकों ने काफी सराहना की। जबकि संध्या में सुविख्यात लोकगीत गायक
चंदन तिवारी एवं कुमार सत्यम ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत की। कलाकारों ने ऐसी समा बांधी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार उमेश विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, सोनी पांडेय आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर गढ़वा एवं पूरे राज्य की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि मां गगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही आज गढ़वा में चारों तरफ विकास की रोशनी जगमगा रही है। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, नप के पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त,
चंपा देवी, दीपमाला, दिलीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मनोज झा, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *