पलामू टैलेंट शो का फाइनल राउंड संपन्न, सिमरन ने अपने टैलेंट से ट्रॉफी को किया अपने नाम
पलामू टैलेंट शो का फाइनल राउंड संपन्न, सिमरन ने अपने टैलेंट से ट्रॉफी को किया अपने नाम
मेदिनीनगर कोयल रिवर के निकट स्थित गांधी स्मृति टाउन हॉल में आयोजित इंडियाज रियलिटी शो बेस्ड सर्च टैलेंट का फाइनल का समापन रविवार देर शाम संपन्न हो गई।
टैलेंट शो का उद्घाटन – शिक्षाविद भूतपूर्व प्रोफेसर एस. सी. मिश्रा ने अपने सभी आमंत्रित सम्मानित अतिथियों के साथ मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर, अविनाश देव, प्रतिष्ठित व्यवसाई सोनू सिंह नामधारी, साहेब सिंह नामधारी, भूतपूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप नारायण सिंह, वंदना श्रीवास्तव, परशुराम तिवारी, विजय पाठक, मास्टर अमजद गुड्डू ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। टैलेंट शो की होस्ट शालिनी श्रीवास्तव व मुस्कान ने कार्यक्रमों में समा बांधे रखा व देर शाम तक ऑडियंस को भी एंटरटेनमेंट करते नजर आए, दोनो की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
मौके पर उपस्थित एस. सी. मिश्रा ने कहा कि टैलेंट शो की यह प्रतियोगिता बेहद आकर्षक और रियलिटी शो के अंदाज में प्रत्येक वर्ष आयोजित होते आ रही है, टैलेंट शो को नियमित कराते रहना कबीले तारीफ है। यहां से बच्चो में छिपी प्रतिभा बाहर निकले और देश विदेश में अपने कला का प्रदर्शन कर अपने शहर का नाम रौशन करे।
महापौर अरुणा शंकर ने बच्चो की हौसला अफजाई करते हुवे कहा जिस तरह, शहर का डेवलपमेंट हो रहा है, उसी तरह अपनी संस्कृति को भी न भूले। इसी भारतीय संस्कृति के रूप में बच्चो की प्रतिभा देखने को टैलेंट शो में देखने को मिलती है, सभी प्रतिभागियों को मेरी शुभकामनाएं है।
अविनाश देव ने बताया कि बेहतरीन कार्यक्रमों का संयोजन और आतिथ्य के लिए आयोजन समिति धन्यवाद के पात्र है, श्री देव ने प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रचनात्मक कार्यों से व्यक्तित्व में निखार आता है।
मौके पे उपस्थित फाइनलिस्ट के लिए निर्णायक मंडली में मेहंदी कंपटीशन के लिए वंदना श्रीवास्तव, डुएट डांस कंपटीशन के लिए मास्टर अमजद, पोएट्री के लिए परशुराम तिवारी व विजय पाठक उपस्थित थे। सभी सम्मानित अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को अवार्ड, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
जिसमे टैलेंट शो की मेहंदी कंपटीशन में जी.जी.पी.एस स्कूल की शिक्षिका सिमरन कुमारी को प्रथम पुरुष्कार यू.डी.एस. डांस अकादमी से हर्षित को द्वितीय पुरुषकार जबकि विमेंस कॉलेज से स्मृति कुमारी को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया।
वही डुएट डांस कंपटीशन में प्रथम पुरुष्कार हर्षित एंड विशाल, द्वितीय पुरुष्कार किरण एंड अंशु जबकि तृतीय पुरूस्कार मनीष एंड निकेश को सम्मानित किया गया।
वही पोएट्री कंपटीशन में प्रथम पुरुष्कार मोनिका कुमारी को द्वितीय पुरुष्कार जया लक्ष्मी को व तृतीय पुरुष्कार अनुभव मिश्रा को अवार्ड, प्रमाण पत्र, व मेडल से सम्मानित किया गया।
जूरी मेंबर्स में परशुराम तिवारी ने अपने सभी पैनल सदस्यों के साथ प्रतियोगिता की सभी कार्यकलापों की श्रृंखला की सराहना की।
आयोजन समिति के फाउंडर डॉ. एस.के. मौर्या ने अपने सभी सदस्यों के साथ सभी आमंत्रित अतिथियों को अवार्ड व पौधा देकर सम्मानित किया। डॉ. एस.के. मौर्या ने स्वागत करते हुवे कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं को आयोजित करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष सिंह, धीरज तिवारी, दिवाकर सिंह, आलोक शुक्ला, नवनीत प्रजापति, अजय प्रसाद आदि लोग शामिल थे।
