श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का किया गया आयोजन

0
b90e5cd6-740d-4e08-91de-4cd429a31b9c

श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

गिरिडीह :- झारखंड कैंसर सेंटर रांची और श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम गिरिडीह के सौजन्य से आज बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इनर व्हील क्लब ऑफ साइन की भी हम भूमिका रही। इस दौरान कई मरीज का निशुल्क कैंसर का जांच किया गया और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इसमें रांची से आए प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुमार सौरभ, डॉक्टर अमर प्रेम ने अपना योगदान दिया। इस बाबत रांची से आए दोनों डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर का इलाज तीन प्रकार से हो सकता है। इस बीमारी के उपचार को लेकर लोगों में बहुत सारी भ्रांतियां फैली हुई है। कहा जाता है कि कैंसर के दवा में जहर मिलाया कैंसर के दवा में जहर मिला होता है। जो बिल्कुल गलत धारणा है। वहीं कहां जाता है कि कैंसर मरीजों को बायोप्सी नहीं करना चाहिए बल्कि बायोप्सी कराने से कैंसर के तह तक जाकर इलाज करना संभव है। डॉक्टर ने कहा कि लोग कैंसर होने से घबरा जाते हैं वैसे मरीजों को घबराना नहीं चाहिए और सही इलाज करवाना चाहिए क्योंकि गलत इलाज होने से कैंसर ठीक होने का रास्ता काम हो जाता है। सनशाइन की अध्यक्ष सुमन गोरीसरिया ने कहीं की बहुत अच्छी पहल है कि आज निशुल्क कैंसर जहां शिविर का आयोजन किया गया हम लोग सभी मेंबर उपस्थित रहे इस तरह के आयोजन से गरीब लोगों का मुक्त में जांच हो पाता है। मौके पर सचिव कविता राजगढ़िया ,ट्रेजर राखी झुनझुनवाला ,वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तार्व, तनूजा भूषण, रिया अग्रवाल, दीप्ति सिन्हा, सुनीता बरनवाल, पूनम साहबादी ,उषा डोकानिया ,रश्मि गुप्ता आदि मेंबर्स उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *