धूमधाम से मनाई गई माता शबरी की जयंती

0
d00bf100-e4b2-44dd-8c5d-8931b57f1b08

धूमधाम से मनाई गई माता शबरी की जयंती

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत बड़वा प्रखंड के रबडदा पंचायत के ग्राम चेतना के जतरा टाड़ मेला प्रांगण में माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जिसका उद्घाटन मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह ने माता शबरी के चित्र पर फूल अर्पित करते हुए शुभारंभ किया तथा कमेटी के द्वारा उन्हें माला और अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने ने कहा कि माता शबरी ने भगवान राम को जूठे बेर खिलाए थे। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान राम के प्रति कैसा प्रेम था। भगवान राम भी एक भिलनी जाति की महिला शबरी के जूठे बेर बड़े चाव से खाए थे। भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। उनके लिए सभी मानव एक समान है। हमें भी किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए। बल्कि समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर तपके का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजें ताकि बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा नागरिक बन सके।
मंच संचालक कर रहे कमेटी के अध्यक्ष सीताराम भैया ने कहा कि अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाया और अपने समाज में पहले कुर्तियां को दूर करें नशापन ना करें बच्चे को स्कूल अवश्य भेजें खास करके बेटियों को पढ़ाये कि घर परिवार पढ़ सके और आगे समाज को विकसित कर सके।

कार्यक्रम में चार-चार लगाने के लिए विभिन्न ग्राम से लोग ढोल नगाड़े के साथ उपस्थित थे अपना-अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया,
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सीताराम भुईयाँ,रामेश्वर भुईयाँ महामंत्री, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रदीप कुमार सिंह ,गुलाब राम नरेश गुरुजी विजय राम अर्जुन मेहता बनेश्वर भुईयां संजय भुईयाँ अमरेश भुईयाँ केदार भुईयाँ कुलदीप भुईयां, संतु भुईयाँ, संजू भुईयाँ,संजय भैया बसंत तिवारी सत्यनारायण विश्वकर्मा हजारों की संख्या माता बहन उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *