विद्या विहार वाटिका ने मनाया अपना रजत वर्ष शुभारंभ समारोह |

0
Untitled

विद्या विहार वाटिका ने मनाया अपना रजत वर्ष शुभारंभ समारोह

 

मंगलवार को लठेया ग्राम स्थित विद्या विहार वाटिका ने अपना रजत वर्ष शुभारंभ समारोह मनाया , कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर एक से बढ़कर एक नृत्य , संगीत , भाषण और नाटक इत्यादि प्रस्तुत किए गए ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी विनोद कुमार सिंह एवं बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद मनोज कुमार उपस्थित हुए । उपस्थित अतिथियों का स्वागत भगवा सॉल , निदेशक डॉ रामरेश यादव द्वारा स्वलिखित पुस्तक उदगार वैभव की प्रति प्रदान कर एवं वाटिका के बच्चो के द्वारा स्वागत गीत गा कर किया गया ।पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्या विहार वाटिका के निदेशक डॉ रामरेश यादव ने किया ।
उपस्थित अतिथियों ने पिछले 24 वर्षो से तमाम विषम परिस्थितियों के बीच शिक्षा की अलख जगा रहा विद्या विहार वाटिका की विशेषता पर प्रकाश डाला , अपने संबोधन के दौरान विनोद सिंह ने लोगो को याद कराया की जिस समय इस विद्यालय की स्थापना हुई थी उस वक्त लठेया उग्रवाद के प्रभाव से बेहद ग्रसित था परिणामस्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ते जा रहा था वैसे वक्त में इस विद्यालय की नीव रखी गई और जिसके परिणामस्वरूप यहां के लोगों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मिल पाई और आज वह बच्चे अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर पा रहे है।
पूर्व सांसद मनोज कुमार ने अपने संबोधन में निदेशक डॉ रामरेश यादव की प्रसंशा की और कहा की उनके वाटिका ने उग्रवादग्रसित इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में अपराधजगत के प्रवेशद्वार पर खड़े लड़के लड़कियों को संभालने का काम किया है ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के माध्यम अतिथियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *