झारखंड राज्य रसोइया संघ का धरना को माले ने दिया समर्थन

0
1b8452d2-5380-4231-b60c-8b52dd70565f

झारखंड राज्य रसोइया संघ का धरना को माले ने दिया समर्थन।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

गिरिडीह:- झारखंड राज्य रसोइया संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज स्थानीय झंडा मैदान में एक दिवसीय धरना देते हुए विभिन्न मांगों के साथ सदर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

वहीं, भाकपा माले ने इस आंदोलन को पूरी तरह समर्थन देने का ऐलान करते हुए सरकार से रसोईया संघ की सभी जायज मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष सुंदरी देवी तथा जिला सचिव गुंजा देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि, हमारी स्थायीकरण की मांग बिल्कुल जायज है। हमारा मानदेय भी बेहद कम तथा कई महीनों से लंबित है

आंदोलन को समर्थन दे रहे रसोइया संघ के संरक्षक नारायण महतो, किसान महासभा के नेता पूरन महतो, माले नेता राजेश यादव तथा इंकलाबी नौजवान सभा के नेता उज्ज्वल साव ने कहा कि, रसोईया संघ की सभी मांगें जायज हैं। सरकार इन मांगों को पूरा करे, नहीं तो आंदोलन तेज होगा।

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से सरिता देवी, संगीता देवी, नुरेसा खातून, रुबिया खातून, पनवा देवी, देवकी देवी, ललिता देवी, आरती देवी, गौरी देवी सहित काफी तादाद में रसोइया संघ की सदस्य मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *