कोयला वाला चूल्हा बना काल, घर से निकली 2 लाशें

0
download (1)

कोयला वाला चूल्हा बना काल, घर से निकली 2 लाशें

 

रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल फुरहुरा केदार नगर में कमरे में जल रहे कोयला चूल्हा से निकली गैस से दम घुटने से दादी और सात साल के पोते की मौत हो गई। मृतकों में 61 साल की मंजू देवी और सात साल का बालक प्रणव कुमार शामिल हैं। मंजू देवी छोटे स्तर पर कारोबार कर जीविका चलाने वाले गौरव गोस्वामी जोगी की मां और प्रणव कुमार पुत्र थे। सभी धनबाद के बस्ताकोला, राजसबेरा के रहने वाले हैं।

गौरव ने केदल में अपना मकान बनवाया है। जिसमें वह, मां, पत्नी और बच्चा रह रहे थे। घटना गुरुवार को रात में गौरव के केदार नगर स्थित आवास पर हुई। उस समय वह कारोबार के सिलसिले में रातू रोड में थे और पत्नी पिछले 15 दिनों से धनबाद स्थित मायका गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलनेे के बाद केदार नगर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पास-पड़ोस में रहने वाले लोग दादी और पोता की मौत से मर्माहत थे। रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल फुरहुरा केदार नगर में कमरे में जल रहे कोयला चूल्हा से निकली गैस से दम घुटने से दादी और सात साल के पोते की मौत हो गई। मृतकों में 61 साल की मंजू देवी और सात साल का बालक प्रणव कुमार शामिल हैं। मंजू देवी छोटे स्तर पर कारोबार कर जीविका चलाने वाले गौरव गोस्वामी जोगी की मां और प्रणव कुमार पुत्र थे। सभी धनबाद के बस्ताकोला, राजसबेरा के रहने वाले हैं।

गौरव ने केदल में अपना मकान बनवाया है। जिसमें वह, मां, पत्नी और बच्चा रह रहे थे। घटना गुरुवार को रात में गौरव के केदार नगर स्थित आवास पर हुई। उस समय वह कारोबार के सिलसिले में रातू रोड में थे और पत्नी पिछले 15 दिनों से धनबाद स्थित मायका गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलनेे के बाद केदार नगर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पास-पड़ोस में रहने वाले लोग दादी और पोता की मौत से मर्माहत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *