युवा फुटबॉल कमेटी के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

0
63da8b32-748c-4831-9392-460f68e6fd91

युवा फुटबॉल कमेटी के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

मैच की शुरुआत फीता काट व कीक मार कर सूर्या सिंह ने किया

 

हैदरनगर के सजवन खेल मैदान में युवा फुटबॉल कमेटी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत का मैच बिहार के बेला व झारखंड की हैदरनगर की तीन के बीच खेला गया। टर्नामेंट का उद्घाटन फीता काट व बॉल को कीक मार कर एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में हुसैनाबाद हरिहरगंज के युवा राज्य और देश स्तर पर प्रतिभा दिखाएं। इसके लिए विभिन्न गांव में टीम सूर्या का गठन किया गया है। लगातार क्रिकेट व फुटबॉल टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में यूवाओ को प्रोत्साहित करने की दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। जरूरत युवाओं को लगन और मेहनत करने की है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद फुटबॉल के खेल में राज्य स्तर पर पहचान रखता रहा है। इसे पुनः बरकरार रखने की जरूरत है। जिला पार्षद राजू मेहता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। शुरुआती मैच में हैदरनगर की टीम ने बिहार के बेला की टीम को 3-2 से पराजित कर दिया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विमलेश सिंह, युवा फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष रंजित वर्मा, सचिव दिलीप मेहता,कोषाध्यक्ष डबल्यू कुमार,प्रशांत कुमार, टूर्नामेंट के आयोजक पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता के अलावा एनसीपी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *