स्वामी विवेकानंद के जीवनी युवाओं लिए है प्रासंगिक — अविनाश देव

0
9e19e30c-bfc6-4654-989c-feb251f7418a

स्वामी विवेकानंद के जीवनी युवाओं लिए है प्रासंगिक : अविनाश देव

संत मरियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते : स्वामी विवेकानंद

मेदिनीनगर: संत मरियम विद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। एवं स्कूल के चेयरमैन, प्रधानाध्यापक, उप प्राचार्य एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल के बच्चे ने स्लोगन, गायन, संभाषण, लेखन आदि से अपनी प्रतिभा का इजहार किया एवं साथ ही शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं इनके अनमोल विचारों पर प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस है। और ये युवाओं के दिलों एव धड़कनों में अभी भी राज करते है। इसलिए आज हमारा देश बड़े ही गर्व व हर्षोल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के रूप में मना रही है। श्री देव ने स्वामी विवेकानंद जी के कई घटनाओं व उनके विचारों पर विचारों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विवेकानंद अपने विचारो और आदर्शों के लिए पूरी दुनिया मे जाने जाते है। युवाओं को इनसे हमेशा सिख लेनी चाहिए। आज के नवयुवक मे यह देखने को नहीं मिलती है या हम अपने बच्चों को यह सिखा नहीं पाते कि हमारे विचार हमारे लिए कितना उपयोगी है। हमारा आदर्श ही हमें एक अलग पहचान बनाती है। और एक अच्छे विचार से हम अपने जीवन को सवार सकते है। साथ ही इन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व मे अपनी अलग पहचान बनाई है यदि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनायें तथा खुद पे विश्वास रखें तो दुनिया की कोई ताकत हमें सफलता की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती। आज युवा वर्ग से लेकर बच्चों तक को इनसे सिख लेनी चाहिए और इनके पथ पर चलना चाहिए जिससे कि अपने जीवन को सही दिशा निर्देश दे सके। साथ ही हमें अपने बच्चों को स्वामी विवेकानंद
कि उपलब्धियों के बारे मे बतानी चाहिए ताकि इनसे प्रेरणा लेकर एक अच्छा इंसान बन सके तथा बुराई के पथ पर जाने से खुद
को रोक सकेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श उप प्राचार्य एस. बी.शाहा ,शिक्षक शिक्षिकाओं सहित हजारों बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *