झामुमो ने आयोजित किया वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन,

0

झामुमो ने आयोजित किया वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन

सिमरिया : झामूमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के उदयन पब्लिक स्कूल में रविवार को वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ता एक दूसरे से मिले और नव वर्ष की बधाई दी। सम्मेलन का नेतृत्व सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और वन भोज का भी जमकर लुफ्त उठाया। मौके पर विधानसभा प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को हरे रंग का पगड़ी देकर सम्मानित किया और पार्टी के पक्ष में एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन में दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई। विधानसभा प्रभारी ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर कार्यकर्ताओं से मिलने जुलने का मौका नही प्राप्त नहीं हो रहा था। इस लिए वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर सभी को एकत्र किया गया ताकि सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य तथा पदाधिकारियों में प्रेम भाव बना रहे और पार्टी के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहे।उन्होंने सम्मेलन में आए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने पर आभार जताया और नव वर्ष पर उनके सुखमय जीवन की कामना की। हालांकि कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। मौके पर सिमरिया प्रमुख रोहन साव,जिप सदस्य देवनन्दन साहू, संदीप साहू, चंद्रदेव प्रसाद साहू,बिनोद साव, बिनोद मुखिया,अर्जुन साहू,रमन साहू,मदन साहू,सलीम अख्तर,आलोक रंजन, प्रेमलता चंद्रा,ललिता देवी के अलावे सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *