पलामू प्रखंड स्तर पर हर एक बुधवार को जनता दरबार लगाने का निर्देश
पलामू प्रत्येक बुधवार को प्रखंड स्तर पर जनता लगाने के निर्देश
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने पलामू के सभी बीडीओ व सीओ को सप्ताह मे हर एक बुधवार को जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया जिसमे बताया कि जिले के विभिन्न अंचलों से आये आमजन अपनी विभिन्न मांगों, समस्याओं तथा कल्याणकारी कार्यों योजनाओं के लिए सीधे जिला मुख्यालय में उपस्थित होते हैं. जिससे यह प्रतीत होता है कि विभिन्न प्रखंडों/अंचलों में आमजनों की समस्याओं की सुनवायी व नियमानुकुल निष्पादन की कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं होती है.ऐसे में स्थानीय प्रखंड/अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन नितांत आवश्यक है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण मांग/कार्यों पर त्वरित निष्पादन किया जायेगा.जन समस्याओं को उच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय उत्पादित करना सुनिश्चित करें|
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार के दिन को जन समाधान के रूप में मनाने के निर्देश दिये, जिसमे पब्लिक के कार्यों का निपटारा का दिन हो,यह सुनिश्चित होना चाहिये.इस दिन जब फरियादी किसी भी समस्या को लेकर आए तो उसे उच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादित करें.इसके अलावे उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके निराकरण से संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त पलामू को समर्पित करने का भी निर्देश दिया.
