जर्क ग्राम निवासी राम नारायण चौधरी विभाग के द्वारा डीएसपी मे हुआ प्रमोशन,

0
ccd1ab1f-985c-4dbe-a582-75d2d0d2f322

जर्क ग्राम निवासी राम नारायण चौधरी विभाग के द्वारा डीएसपी मे हुआ प्रमोशन

पैतृक ग्राम में खुशी की लहर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने किया खुशी का इजहार

 

बिश्रामपुर संवादाता,बिश्रामपुर प्रखंड स्थित गुरी पंचायत निवासी आर ऐन चौधरी को झारखंड सरकार गृह करा व आपदा प्रबंधन के द्वारा 93 इंस्पेक्टर को डीएसपी मे प्रोन्नति हुई है, जिसमें श्री चौधरी का भी नाम शामिल है। इस खुशी की खबर को सुनकर पुरे पंचायत के लोग काफी खुश है, वहीं प्रखंड उप प्रमुख सत्येंद्र सिंह व गुरी पंचायत मुखिया रौसीला देवी ने इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है। दूरभाष पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री चौधरी ने बताया हमारे पैतृक ग्राम जर्का का बड़े बुजुर्ग सभी का आशीर्वाद सदैव हमें प्राप्त हुआ है, सभी का आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं निस्वार्थ सभी का सेवा करना ही मेरा परम कर्तव्य है, श्री चौधरी अपने पंचायत इलाके के लोगों के लिए लोक प्रिय व्यक्ति में एक है, सहज स्वभाव के धनी एक सूत्र में सभी जाति धर्म के लोगों को लेकर चलना उनकी विशेषता है, अपने पंचायत में एक भव्य मंदिर श्री चौधरी के द्वारा निर्माण कराया गया है, जिसमें प्रतिदिन इलाके के लोगों का मंदिर में पूजा के लिए आना-जाना लगा हुआ रहता है, इस समय श्री चौधरी गिरिडीह नगर थाना प्रभारी के पद पर असिन है ,इस खुशी के अवसर पर उन्हें यादव महासभा प्रखंड अध्यक्ष नंदेव यादव, बिरजू यादव, गुड्डू पांडे, रामस्वरूप सिंह, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण चौधरी, मुख लाल चौधरी, हीरालाल गुप्ता, नगीना मिश्रा विजय यादव क्षेत्र वासियों ने शुभकामना दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *