गिरिडीह में 20-21 नवंबर को लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी 10 से 45 हजार तक सैलरी
गिरिडीह। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। गिरिडीह के श्रम कल्याण केंद्र, अरगाघाट रोड में 20 और 21 नवंबर को दो दिवसीय रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में कई निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास युवा शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से 45 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर्ती कैंप में पहुंचकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

