डीएवी स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप का आयोजन किया गया।

0
4f77ef32-49ba-43db-bd36-92cecbecb21c

डीएवी स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप का आयोजन किया गया।

 

पलामू- एम.के. डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप का आयोजन हुआ। इसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता रखी गई थी। यह प्रतियोगिता दो चक्र एवं दो वर्गों में संपन्न हुई। प्रथम वर्ग शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय तथा द्वितीय वर्ग क्षेत्रीय नृत्य प्रतियोगिता का था। इसमें विद्यालय के तृतीय से पंचम वर्ग के छात्रों ने छह सदनों में विभक्त होकर प्रतिभाग किया एवं अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा, अनुष्का भारद्वाज,राजनंदिनी, हरगुन कौर एवं सिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्षा गुप्ता, आव्या मिश्रा एवं अदिति कुमारी ने द्वितीय तथा अंशु गुप्ता, परिणीति शर्मा, श्रेया कुमारी एवं आरोही गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि नृत्य कला के साथ-साथ एक अच्छा योग भी है।भगवान शंकर को भी नृत्य प्रिय है । जिसके कारण उन्हें नटराज भी कहा जाता है। इस विद्यालय के छात्र पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद,गीत- संगीत हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखाते हैं ,जिससे उनका समग्र एवं सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित शिक्षकों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शाश्वत कुमार ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री अनंत पाठक एवं सुश्री अनुश्री चक्रवर्ती ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *