चतरा सांसद महोदय के प्रयास लाया रंग,छिपादोहर में लगा नया ट्रांसफार्मर,

0
0db70a0a-ec0a-47ac-b5c2-3dfbe0c011a0

चतरा सांसद महोदय के प्रयास लाया रंग,छिपादोहर में लगा नया ट्रांसफार्मर,

छिपादोहर में माननीय चतरा सांसद आदरणीय श्री सुनील कुमार सिंह जी के प्रयास से छिपादोहर हाई स्कूल मोड़ के पास पीएचडी विभाग एवं बैगा टोला का ट्रांसफार्मर माननीय सांसद महोदय जी के अनुशंसा से छिपादोहर में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया,विगत कुछ दिन पहले यहां के ट्रांसफार्मर जल गया था,यहां के ग्रामीण अंधेरा में रहने को विवश थे,यहां के ग्रामीणों ने 15 दिसंबर को चतरा सांसद श्री सुनील कुमार सिंह जी के नाम से आवेदन पत्र वन एवं पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि श्री अजय सोनी जी को दिया गया था,सांसद प्रतिनिधि श्री अजय सोनी ने माननीय सांसद महोदय जी को अवगत करा कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की आग्रह किए थे,इसी के आलोक पर माननीय सांसद महोदय जी के अनुशंसा पर छिपादोहर में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया,जिसका उद्घाटन वन एवं पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि श्री अजय सोनी ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ फिता काटकर नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया,यहां के ग्रामीणों ने माननीय सांसद महोदय जी को आभार व्यक्त किया,इस कार्यक्रम में उपस्थित छिपादोहर भाजपा मंडल महामंत्री श्री मुन्ना गुप्ता छिपादोहर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह,भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री पवन गुप्ता, महामंत्री श्री चंद्रदीप सिंह,श्री अरुण प्रसाद,श्री विजय प्रसाद,श्री विद्या कुमार मिश्रा,श्री दिनेश प्रसाद, श्री जयप्रकाश गुप्ता,सुमित और काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं में ग्रामीण उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *