गुड्डी फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन,

0
adc3d330-3f28-4bb1-8f82-38a635e6c9a4

गुड्डी फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन
बालूमाथ ।बालूमाथ प्रसाद पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को गुड्डी फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने फीता काटकर किया। रेस्टोरेंट के संचालक गुड्डी देवी ने बताया कि यह रेस्टोरेंट जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित किया जा रहा है ।इस रेस्टोरेंट में मटन हांडी , मांसाहारी,शाकाहारी भोजन, एवं सभी तरह के फास्ट फूड उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा ।वहीं शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही है। जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं कई तरह के उद्योग धंधा कर आपका जीवको पार्जन कर रही है। इस मौके पर जेएसएलपीएस के एफटीसी पूजा सिंह, आईपीआरडी ललिता सिंह, सीएफएल अंजू देवी, डीईओ नीलम कुमारी, एडमिन प्रवीण कुमार ,जिला परिषद के पूर्व सदस्य सुनीता देवी , बैंक शाखी सोनी देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *