कलाकारों ने दी अबुआ आवास योजना की

0
96f205e8-a4dc-46b3-afe2-1464d0300551

कलाकारों ने दी अबुआ आवास योजना की

 

मेदिनीनगर: चैनपुर के बभंडी में चल रहे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए जागरूक किया गया. चैनपुर के बभंडी के अलावा अन्य कई जगह में नाटक कर लोगो को जागरूक किया गया. इस दौरान चैनपुर के सीओ ने कहा की कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जो जानकारी दी है लोगो को उसका लाभ लेना चाहिए. मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से लोगो का मनोरंजन करते हुए विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी. खास कर झारखंड सरकार द्वारा लागू की गई नई योजना अबुआ आवास योजना के बारे में कलाकारों ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसी तरह सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, फूलो झानो, साइकल योजना आदि के बारे में भी बताया गया. कलाकारों में कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा, कनक लता तिर्की, राहुल कुमार, अदनान कासिफ, कुमार जीवन आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *