निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बहुत ही पुण्य का काम है – इंजीनियर सुरेश कुमार* 

0
IMG-20231212-WA0028

 

 

स्व रघुराज प्रसाद जी के तृतीय पुण्य तिथि पर मां ललिता अस्पताल, सरईडीह रोड, छतरपुर के संस्थापक डॉ मुरली मनोहर प्रसाद और डॉ संतोष प्रसाद के द्वारा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे निःशुल्क इलाज, निःशुल्क दवा और निःशुल्क खून जांच की व्यवस्था की गई। इस शिविर में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स भी मौजूद थे।

 मौके पर उपस्थित नगर पंचायत , छतरपुर के भावी चेयरमैन उम्मीदवार इंजीनियर सुरेश कुमार ने स्व रघुराज प्रसाद जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस चिकित्सा शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया की छतरपुर जैसे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में यहां की गरीब जनता के लिए निःशुल्क इलाज, निःशुल्क दवा, निःशुल्क खून जांच और बहुत ही मामूली दर पर अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था करना वाकई काबिले तारीफ काम है । इस नेक काम के लिए डॉ मुरली मनोहर प्रसाद और डॉ संतोष प्रसाद धन्यवाद के पात्र है। समाज की सेवा कर इन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस हेल्थ कैंप के माध्यम से छतरपुर के अलावे आस पास के सकडो लोगो ने भरपूर फायदा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *