मंदबुद्धि नाबालिग से बलात्कार करने वाले दो अभियुक्तों को भेजा गया जेल

0
download (15)

मंदबुद्धि नाबालिग से बलात्कार करने वाले दो अभियुक्तों को भेजा गया जेल

पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र में निवास करनेवाले एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में सनिका मुन्डारी (39 वर्ष), पिता बचु मुन्डारी और समराय सोय (24 वर्ष) पिता जपना बंधु सोय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ जमानत ना मिलने पर दोनों को कारागार में भेज दिया गया। इन दोनों बकल हाटिंग निवासी को किरीबुरु पुलिस ने घटना के महज कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया।इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ 5 दिसम्बर को किरीबुरु स्थित साप्ताहिक मंगलाहाट में सब्जी बेच रही थी. इसी दौरान लगभग साढे़ तीन बजे मेरी बेटी हमारे पास से अलग हुई. हम सब्जी बेचने में व्यस्त थे. तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोग आये और मेरी बेटी को बाजार से जबरन बड़ाजामदा मार्ग से होते हुए सारंडा के घने जंगल में ले गये।जहाँ दोनों ने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मेरी बेटी को प्रोस्पेक्टिंग क्षेत्र में छोड़कर भाग गये। जिसके बाद मेरी बेटी घर पहुंच कर सारी घटना बताई। इसके बाद हमने घटना की शिकायत किरीबुरु पुलिस से की किरीबुरु थाना निरीक्षक वीरेन्द्र एक्का एवं थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बलात्कार की घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई एक मोटरसाइकिल जेएच06सी-6871 को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *