52 लाख की लागत से बनी सड़क 52 माह भी नही चला सड़क में अब गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं।

0
Untitled

52 लाख की लागत से बनी सड़क 52 माह भी नही चला सड़क में अब गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं।

।आज हम जो रिपोर्ट आपको दिखाने जा रहे हैं वह किसी गांव की सड़क नहीं बल्कि शहर के वीआईपी इलाका कहे जाने वाले गुमला के डीएसपी रोड का है।
गुमला नगर परिषद से 52 लाख की लागत से बनी यह सड़क 24 माह भी नही चल सकी और इस सड़क में अब गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं।
लेकिन इन गड्ढों की ओर अभी तक नगर परिषद का ध्यान नहीं गया है। ऐसे में पता चलता है कि नगर की समस्याओं के प्रति नगर परिषद कितना गंभीर है। सड़क की इस दुर्दशा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को इससे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मालूम हो कि इस सड़क का शिलान्यास तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड आयुक्त के द्वारा 24 फरवरी2022 को किया गया था। तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी रवि आनंद के कार्यकाल में बनी इस सड़क का निर्माण किन परिस्थितियों में किया गया था। यह भी समझ से परे है। चूंकि महज 2500 फीट की इस सड़क के लिए 52 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। ऐसे में मालूम होता है कि यह योजना सिर्फ जेब भरने के लिए बनाई गई थी।इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पक्ष रखने के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद रहने के कारण संपर्क नहीं किया जा सका। बहरहाल नगर परिषद को सक्रिय होकर सड़क को ठीक कराने की दिशा में पहल करने की जरूरत है ताकि लोगों को यातायात में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *