40 मिनट के पैरोल में निकले अवधेश, कहा सत्ताधारी के इशारे पे हुए गिरफ्तारी

0
fb33bbd2-1c28-4c80-9bd8-82485045e618

40 मिनट के पैरोल में निकले अवधेश, कहा सत्ताधारी के इशारे पे हुए गिरफ्तारी

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो

गांडेय,गिरिडीह:- गांडेय विधानसभा उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह आज चुनाव के कुछ जरूरी कार्यों से न्यायालय से आर्डर लेकर पैरोल पर 40 मिनट के लिए उपचुनाव निर्वाचन के कार्यालय पपरवाटांड पहुँचे इस दौरान उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में 2022 में मैंने रजिस्टर टू के लिए आवेदन किया था और पूरे गिरिडीह जिला को रजिस्टर टू का नकल देने का आदेश हो गया है इसी से अधिकारी में बौखलाहट है जिसकी वजह से हमको झूठा मुकदमे में फसाया गया है ।
उन्होंने कहा कि 2022 के केस में मुझे फसाया गया है और 8 दिसंबर 2023 को मैं 6 से 8 घंटा के लगभग बेंगाबाद थाना में रहा अगर हम पर केस था तो उसे समय गिरफ्तार करना चाहिए था, लेकिन यह एक साजिश है पूरे गिरिडीह जिला में भू माफिया पनपे हुए हैं । पुलिस द्वारा सिर्फ सत्ताधारी दल के इशारे पर मुझे गिरफ्तार किया गया है ।
श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीते या हारे जैसे ही मैं जेल से निकलूंगा पूरे गिरिडीह जिले के वासियों को रजिस्टर ।। का नकल दिला के रहूंगा ।

उन्होंने जनता से अपील किया की जेल में हूं इसलिए आप तक पहुंच कर प्रचार नहीं कर सकता हूं आप मेरे लिए प्रचार करें और जहां मुझे समर्थन और प्यार मिलेगा मैं वादा करता हूं कि मैं घर-घर जाकर रजिस्टर टू का कॉपी और खतियान पहुंचाऊंगा । ताकि आगे से कोई गरीब का जमीन कोई भू माफिया लूट न सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *