2 अगस्त को मर्सी हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

02 अगस्त को मर्सी हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क परामर्श शिविर

गिरिडीह। गिरिडीह के पहले मल्टी-स्पेशलिटी मर्सी हॉस्पिटल में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे। इसके साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा 2D Echo एवं PFT जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हड्डी एवं ट्रॉमा, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग, रेडियोलॉजी, ईएनटी, त्वचा रोग तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

मर्सी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. पी. एच. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस निःशुल्क परामर्श शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेने का अवसर मिलेगा, जिससे बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह शिविर मर्सी हॉस्पिटल, बस स्टैंड रोड, गिरिडीह में आयोजित होगा। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 06532-351518 पर संपर्क किया जा सकता है।