19 जुलाई के राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, कई बड़े नेता होगे शामिल

19 जुलाई के राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, कई बड़े नेता होगे शामिल l

मनिका- आगामी 19 जुलाई को लातेहार टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को मनिका स्थित राजद प्रखंड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव ने की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव और मोहर सिंह यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बताया कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ प्रभावी रूप से नहीं मिल रहा है। साथ ही जमीन से जुड़े मामलों पर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में झारखंड सरकार के राजद कोटे के मंत्री संजय यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक नरेश सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राजद नेता देवबंश यादव, जितेंद्र यादव भोला सिंह, नेजाम अंसारी, संतोष यादव, रूपेश यादव, अरविंद यादव, अनिल विश्वकर्मा, चेतन यादव समेत कई लोग मौजूद थे।