100 युवाओं को नौकरी का मौका, ₹15 हजार वेतन के साथ आवास भी मिलेगा

पलामू और आसपास के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोलकाता-मुंबई रोड स्थित जलाना कॉम्प्लेक्स के पास संचालित आदर्श भवानी प्राइवेट लिमिटेड में बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली गई है। हैवेल्स पंखा निर्माण से जुड़ी इस कंपनी में उत्पादन बढ़ाने के लिए लगभग 100 मजदूरों की बहाली की जाएगी।


कंपनी प्रबंधन के अनुसार चयनित युवाओं को प्रतिदिन 12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। इसके बदले उन्हें प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ ही रहने की निःशुल्क सुविधा भी कंपनी उपलब्ध कराएगी। प्रबंधन का कहना है कि काम सीखने और अनुभव बढ़ने के साथ कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर हरिहरगंज निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने इच्छुक एवं योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी सीधे कॉन्ट्रैक्टर पवन कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं। यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मानी जा रही है