युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
6df1e83d-c75c-4a36-89ac-02e0506239fd

युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में गुरुवार दोपहर साथ में पीने खाने के बाद एक युवक ने अपने साथी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान गांव के ही अखिलेश भुइयां (25) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार

थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि भाभी के बयान पर रबदा गांव के टेपा भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां पर हत्या करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया गया है। एसआई विश्वनाथ कुमार राणा, एएसआई राजीव रंजन टू तथा आरक्षी बबलू राम घटनास्थल पर पहुंचे थे।
मृतक की भाभी प्रमिला देवी ने बताया कि मेरे सास-ससुर की मौत हो चुकी है। गांव के ही टेपा भुइयां का बेटा अरुण भुइयां के घर पर अखिलेश खाया पिया था। अरुण के घर में एक जिंदा मुर्गा था। मुर्गा देखकर अखिलेश ने अरूण से उसकी मांग की, जिससे अरुण भड़क गया एवं गुस्से में आकर लाठी (कचरा) से अखिलेश की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *