विधायक पुष्पा देवी ने छतरपुर अनुमंडल के अस्पताल बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
f7ad91e8-f700-487e-a8c7-ae368abe9ac5

विधायक पुष्पा देवी ने छतरपुर अनुमंडल अस्पताल और कवलवास बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

 

चिकित्सक की कमी और महिला चिकित्सक नही होने को लेकर उपायुक्त से की बात
कवलवास बालिका स्कूल की स्थिति को देखते हुए कमरा निर्माण के लिए विधायक मद से दी मंजूरी

विधायक पुष्पा देवी और पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार छतरपुर मुख्यालय पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल का निरीक्षण किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 डॉक्टर के पद होने के बाद भी सिर्फ 5 डॉक्टर उपस्थित मिले। जिसमे महिला डॉक्टर एक भी नहीं है।
अस्पताल से ही उपायुक्त पलामू को जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि महिला डॉक्टर का होना अति आवश्यक है।
श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा की इन सारी अब्यस्थाओ की जड़ राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार है।
इसके उपरांत विधायक कवलवास बालिका उच्च विद्यालय पहुंची। वहां पर बच्चो के साथ बृक्षारोपण किया।
विधायक ने जैसे ही विद्यालय में कमरे में प्रवेश किया बच्चियों की स्थिति देख कर दंग रह गए। जिस कमरा में 40 बच्चियों के पढ़ने का जगह है दुगनी संख्या में बच्चियां पढ़ती नजरी आई। जिसे देख कर विधायक ने विधायक मद से कमरा निर्माण की स्वीकृति दी। प्रिंसिपल और छात्राएं कमरा निर्माण के घोषणा से बेहद खुश हुए।
इसके उपरांत विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिलहरवा एवम रेगैनिया स्कूल में जाकर साइकिल वितरण किए। विधायक द्वारा मिड डे मिल भोजन का भी निरीक्षण किया गया।
विधायक ने अपने काफिले के साथ रामगढ़, कौअल, देवताही इत्यादि काभी दौरा किए।
विधायक के काफिले के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य अशोक तिवारी,भाजपा युवा अध्यक्ष अजीत प्रजापति, संतोष गुप्ता, बिगन भुइयां, शिव पासवान, लालबिहारी यादव, पुरण यादव , भीम ब्यास, नसरूल्लाह अंसारी , बीरबल भुइयां, रामजतन यादव और अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *