युवा राजद को मिला नया जिला अध्यक्ष, मुनेश्वर सिंह खरवार को मिली कमान
युवा राजद को मिला नया जिला अध्यक्ष
मुनेश्वर सिंह खरवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गढ़वा :–युवा राष्ट्रीय जनता दल ने मुनेश्वर सिंह खरवार को गढ़वा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उक्त जानकारी राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद यादव, युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह खरवार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।
मुनेश्वर सिंह ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा की झारखंड सरकार की जो भी महत्वाकांक्षी योजना है उसे गढ़वा राजद जन-जन तक पहुंचाने और जागरूक करने का कार्य करेगी।
जबकि गढ़वा जिला राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुनेश्वर सिंह खरवार को सौपा है वह बखूबी निभाएंगे संगठन में युवाओं को जोड़ने का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारे नेता बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जो भी निर्देश होगा उसे बखूबी पालन किया जाएगा।


