युवा प्रत्याशी सतीश चौबे ने कई गांव में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर माता रानी का प्राप्त किया आशीर्वाद

0
f2832c9f-757e-48c0-93c4-e23147e2b43b

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी सतीश चौबे उर्फ छोटू चौबे ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गिजना, तिलदाग, हरैया, तिवारी मरहटीया, दुबे मरहटीया, डोड़ादाग, परिहारा, करके, जरगढ़, ओबरा सहित कई ग्रामों में आयोजित श्री दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना व समझा। साथ ही विभिन्न टोलों का दौरा करते हुए ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया और उनके विचारों का आदान-प्रदान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा की क्षेत्र में पूरी तरह से भय व्याप्त है लोग स्थानीय विधायक से पूरी तरह से नाखुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *