यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
लखनऊ। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। अब कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। फैसले के बाद राज्य की करीब 81 लाख महिलाएं निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। यात्रा के दौरान उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाना होगा।
वहीं, उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 24 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट के फैसलों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जल्द सामने आने की उम्मीद है।

