संत मरियम स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

संत मरियम स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी की डिजाइन उकेरी।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की मेहंदी की बारीकी, सुंदरता, रचनात्मकता और डिजाइन के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और अपनी कला को प्रदर्शित करने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।