विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटी बैंक का सराहनीय पहल, किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटी बैंक द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
दुमका:- 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटी बैंक द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया गया।
रोटी बैंक के संस्थापक जतिन ने कहा कि संस्था केवल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है। इसी उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर दंत चिकित्सा डॉ श्वेता स्वराज, पुलिस सहायक निरीक्षक मुन्ना सिंह, कार्मिला करकट्टा,वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका,ब्यूटी कुमारी सोनी सोरेन सोनाली सोरेन, स्वीटी हेंब्रम, राधिका कुमारी, रितिका कुमारी ,राजेश कुमार झा आदि मौजूद थे।

