विश्व पर्यावरण दिवस पर किशोर कुमार पांडेय का संदेश— पौधारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

पौधा लगाने के बाद पौधा बचाना जरूरी:-
किशोर।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाने के उपरांत कहा कि पौधा लगाना आवश्यक है पर उसे अत्यंत आवश्यक है कि पौध सुरक्षित भी रहे।
श्री पांडेय ने अपने आवास पर पौधा लगाया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। श्री पांडेय ने कहा कि पौधे की देखभाल का जिम्मा भी खुद लेना होगा, तभी पौधा सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए संकल्प लेने की बात कही।