विश्व जनसंख्या दिवस पर गिरिडीह में जागरूकता रैली, परिवार नियोजन का दिया संदेश

गिरिडीह: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से आई सहिया, एएनएम और एएनएमटीसी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। रैली सदर अस्पताल से रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक और टावर चौक होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. आर.पी. दास, प्रभारी डॉ. सचिन कुमार समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी, सहिया, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

You may have missed