डाल्टनगंज में नई हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च, पहले दिन 10 बाइकों की बुकिंग

आनंद ऑटोबाइक्स में नई हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 की भव्य लॉन्चिंग

डाल्टनगंज के ऑटोमोबाइल बाजार में नई क्रांति, ग्राहकों को मिलेगा दमदार माइलेज और एडवांस फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन।

डाल्टनगंज, रांची रोड, रेडमा स्थित शहर के प्रतिष्ठित हीरो डीलर आनंद ऑटोबाइक्स में आज हीरो मोटोकॉर्प की नई Super Splendor XTEC 2.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शोरूम की प्रबंधकीय टीम एवं उपस्थित ग्राहकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रिबन काटकर किया गया।

शुभारंभ के पहले ही 10गाड़ियो की बुकिंग हो चुकी थी और शुभारंभ के दिन सोनू कुमार गुप्ता, हामिद अंसारी एवं सत्यम कुमार सिंह , राज सोनी, पंकज कुमार को नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 की चाबियां सौंपकर सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन संगम

लॉन्चिंग के दौरान शोरूम के सेल्स एग्जीक्यूटिव अंजित कुमार ने बताया कि नई Super Splendor XTEC 2.0 को आधुनिक ग्राहकों, युवाओं एवं कामकाजी वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बाइक अपने शक्तिशाली 125cc इंजन, बेहतरीन माइलेज और विश्वसनीय परफॉर्मेंस के साथ-साथ कई एडवांस फीचर्स से लैस है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देते हैं।

प्रमुख विशेषताएं

  • फुल डिजिटल कस्टमाइजेबल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल एवं एसएमएस अलर्ट
  • हाई-इंटेंसिटी एलईडी हेडलैंप
  • यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट
  • आकर्षक नए ग्राफिक्स एवं प्रीमियम कलर ऑप्शन
  • शानदार माइलेज एवं स्मूद राइडिंग अनुभव

लॉन्चिंग ऑफर

आनंद ऑटोबाइक्स के प्रोपराइटर आकर्ष आनंद ने बताया कि लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध हैं, जिनमें:

  • ₹8,999* से न्यूनतम डाउन पेमेंट
  • आसान एवं आकर्षक फाइनेंस सुविधा
  • एक्सचेंज बोनस
  • शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹87,500*

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से लैस बेहतरीन वाहन किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, ऑटोमोबाइल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। सभी ने नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की सराहना की।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

आनंद ऑटोबाइक्स (हीरो मोटोकॉर्प अधिकृत डीलर)
रांची रोड, रेडमा, ठाकुरबाड़ी मंदिर के सामने, डाल्टनगंज
मो.: 9289923062