विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस गीता भवन स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस गीता भवन स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के गीता भवन स्थित योगेश्वर श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन संतों और विचारकों के मार्गदर्शन में हुई थी। इसकी स्थापना में स्वामी चिन्मयानंद, शिवराम शंकर आपटे और आरएसएस प्रमुख एम.एस. गोलवलकर (गुरुजी) की मुख्य भूमिका थी। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, हिंदू संस्कृति व परंपराओं की रक्षा करना, धर्मांतरण रोकना और सेवा कार्य चलाना है। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ परिवार का हिस्सा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार केंद्रों और आपदा राहत के जरिए वीएचपी ने देश के दूर-दराज और जनजातीय क्षेत्रों में सेवा कार्यों का विस्तार किया है।
जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि हिंदू समाज में एकता और जन-जागरण के लिए देश भर में ‘गंगा जल’ लेकर 1983 में एकात्म यात्रा निकाली गई।
वीएचपी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की अगुवाई की, जिससे संगठन को देशव्यापी पहचान और विस्तार मिला। जिला बजरंग दल संयोजक ने बताया कि युवाओं के लिए बजरंग दल और महिलाओं के लिए दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों का गठन किया गया, जो संस्कृति और देश की रक्षा के लिए कार्य करते हैं।
आज के समारोह में झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह मंत्री आनंद चौरसिया, विवेक सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश कुमार वर्मा, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार, नगर मंत्री दिलीप गिरी, पिंकू कुमार चौरसिया सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

